मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। कांठ रोड विवेकानंद अस्पताल के बाहर नो पार्किंग में एंबुलेंस खड़े होने व सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम के हालात बन रहे थे। इसकी शिकायत कई बार मरीजों के तीमारदारों द्वारा पुलिस-प्रशासन से भी की गई। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर, राकेश कुमार के नेतृत्व में निगम टीम मौके पर पहुंची। सड़क किनारे काफी संख्या में अवैध तरीके से दुकानें लगी पाईं। कुछ दुकानों को नाले पर भी बनाया गया था। इसके बाद अस्पताल के किनारे बड़ी संख्या में एंबुलेंस नो पार्किंग में खड़ी हुई थीं। टीम ने एक के बाद एक दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मामूली नोकझोंक भी हुई। निगम टीम के तेवर कड़े देखकर अतिक्रमणकारी विरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.