देवघर, मार्च 11 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस ने बुधवार को अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोड़ के पास खड़े वाहनों के पंजीयन नंबरों के आधार पर चालान काटा गया। यातायात पुलिस ने स्मार्ट बाजार और अन्य व्यस्त चौक-चौराहों पर खड़े वाहनों की निगरानी की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में यातायात व्यवधान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। चालान काटने के दौरान कई वाहन मालिकों को वाहन सही तरीके से पार्क करने और नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें और सड़क पर अवैध रूप से वाहन न खड़े करें, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को सुवि...