देहरादून, अप्रैल 23 -- नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के दीपनगर में पार्किंग विवाद में दबंगई की गई। आरोप है कि गली में जबरन गाड़ियां खड़ी करने का विरोध करने पर एक किरायेदार ने पहले महिला से अभद्रता की और फिर अगले दिन अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति की दुकान में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने व्यापारी को बेल्ट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपनगर निकट नारी निकेतन निवासी अनिल यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से उनकी गली में कुछ अज्ञात लोग गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पूर्व में बाईपास पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए वहां से गाड़ियां हटवा दी थीं। आरोप है कि इसके बाद गली के चौक पर किराये पर रहने वाले मुकेश चौहान ने दो...