इटावा औरैया, मई 25 -- जसवंतनगर। सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दस्तावेजों में अनियमितता, गलत नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 7 डंपरों को सीज किया गया। कई चालक वाहनों के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जबकि कई डंपरों की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े और गलत अथवा बिना नंबर प्लेट वाले 50 डंपरों के चालान किए गए। वहीं बिना हेलमेट और नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर 27 बाइक चालकों के भी चालान काटे गए। कुल 77 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा सीओ आयुषी सिंह ने क्षेत्र के शराब ठेकों का निरीक्षण कर बिक्री व्यवस्था जांची और ठेका संचालकों को मिलावट व ...