नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- राजस्थान पुलिस के कार्यशैली में मानवीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की एक अनूठी पहल इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी, लगातार दबाव और पारिवारिक जीवन से दूरी को ध्यान में रखते हुए एसपी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत अब पुलिसकर्मी अपने या अपने परिजनों के जन्मदिन पर आकस्मिक अवकाश ले सकेंगे। एसपी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यदि कोई पुलिसकर्मी अपने स्वयं के जन्मदिन या फिर पत्नी, बच्चों अथवा माता-पिता के जन्मदिन के अवसर पर अवकाश के लिए आवेदन करता है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाएगी। यह निर्णय पुलिस विभाग में लंबे समय से महसूस की जा रही उस कमी को दूर करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.