घाटशिला, अप्रैल 17 -- जादूगोड़ा। डीसी ने गुरुवार को अधिकारियों संग बैठक में यह निर्देश दिया कि नो एंट्री के समय कोई भी वाहन नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की जांच कर कार्रवाई करें। बता दें कि जादूगोड़ा क्षेत्र में नो-एंट्री नियमों की कथित अनदेखी का मामला सामने आया है। जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, रोजाना सुबह के समय जब जादूगोड़ा में नो-एंट्री लागू रहती है, उसी दौरान कई ओवरलोड हाइवा पत्थर एवं बोल्डर लोड कर पोटका क्षेत्र से निकल कर जादूगोड़ा, मुसाबनी, घाटशिला, गालूडीह आदि की ओर जाती देखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ये गाड़ियां भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरती हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री का उद्देश्य...