फतेहपुर, जून 16 -- बिंदकी। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक के बावजूद वाहन बेखौफ होकर नगर के भीतर से गुजर रहे हैं। इससे जाम और हादसों की आशंका बढ़ गई है। चौराहों पर पुलिस और टीएसआई की तैनाती के बाद भी नो एंट्री का पालन नहीं हो रहा है। ई-रिक्शों की अधिकता और अतिक्रमण के कारण भी जाम की समस्या बनी हुई है। सबसे अधिक प्रभावित ललौली चौराहा है, जहां जाम के चलते पास स्थित सीएचसी तक एंबुलेंस के आवागमन में भी दिक्कत होती है। मंगलवार और शुक्रवार को बाजार के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। पुलिस का कहना है कि बाईपास पर बैरिकेडिंग की गई है। यह भी पढ़ें- भारी वाहनों में प्रशासन की कड़ाई पर भारी जिम्मेदारों की मनमानी इसके बावजूद नगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...