रुडकी, फरवरी 18 -- लक्सर। लक्सर क्षेत्र में बुधवार को परिवहन विभाग ने नो-एंट्री में शहर में प्रवेश करने वाले बड़े भार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान बिना ढके माल का परिवहन, बिना फिटनेस, बिना टैक्स और बिना परमिट के वाहन संचालन जैसे गंभीर उल्लंघन पाए गए। इन मामलों में कुल तीन वाहनों को खानपुर थाने में निरुद्ध किया गया, जबकि ओवरलोड वाहन को लक्सर थाने में सीज किया गया। इस दौरान सचल दल के प्रभारी मुकेश भारती, इंटरसेप्टर दल के प्रभारी अधिकारी हरीश रावल, परिवहन सहायक निरीक्षक प्रमोद कुमार, परिवहन आरक्षी विकास, नीलम आदि मौजूद रहे। यह कार्रवाई पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से समस्या उठाने के बाद की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.