हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। शहर में लगातार बढ़ते हादसों और जाम की समस्या पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। आरटीओ की पांच टीमों ने नो-एंट्री समय में शहर में घुस रहे 75 डंपर और ट्रैक्टरों के चालान किए, जबकि 10 वाहनों को सीज किया।डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीमों ने कालाढूंगी रोड, काठगोदाम, गौलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड और हाइडिल चौराहे पर सघन चेकिंग की। आरटीओ पांडे ने बताया कि नो-एंट्री नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कालाढूंगी रोड पर अनुभा आर्य व अपराजिता पांडे की टीम, काठगोदाम व गौलापार मार्ग पर पवन कुमार, बरेली रोड/रामपुर रोड पर जितेंद्...