सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता । गल्ला एवं किराना व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नो-एंट्री व्यवस्था के नाम पर हो रहे कथित व्यापारिक उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर के गल्ला एवं किराना व्यापारी कई पीढ़ियों से परंपरागत रूप से व्यापार कर रहे हैं तथा नियमित रूप से करों का भुगतान कर जनपद की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद हाल के दिनों में नो-एंट्री व्यवस्था के कारण व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उनकी मण्डियां मुख्य मार्ग से अंदर स्थित हैं, जहां माल की लोडिंग-अनलोडिंग से यातायात प्रभावित नहीं होता। पूर्व में व्यापारी प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे तक अपने मालवाहक वाहनों को शहर...