चतरा, जून 7 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में नो एंट्री के दौरान हो रहे वाहन परिचालन के विरुद्ध रविवार को हंटरगंज बाजार में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। यह भी पढ़ें- शहर की मुख्य सड़को पर अतिक्रमण से आवागमन प्रभावितबवाल का कारण हंटरगंज में एसडीओ के निर्देश पर रात 8 बजे से लेकर सुबह 5 तक नो एंट्री लागू किया गया है। जिसका उल्लंघन कर सुबह 7 बजे तक मुख्य बाजार में मालवाहक वाहनों का परिचालन होते पाया गया। वाहनों को बाजार में रुक कर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।ग्रामीणों के आरोप ग्रामीण नो एंट्री वाले जगह पर तैनात पुलिस और चौकीदारों पर पैसा लेकर गाड़ी पर करने का आरोप लगा रहे थे। एक दिन पूर्व सड़क हादसे में युवक की मौत की घटना को लेकर ग्रामीण पहले से ही आक्रोशित थ...