चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा के बाईपास एमडीआर 177 पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर 26 अप्रैल से पदयात्रा शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बदुडी गांव में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा अरदन कुदादा ने की। इसमें बताया गया कि रविवार को हरीगुटू में हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि 26 अप्रैल को चाईबासा से रांची के लिए पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की जाएगी। 1 मई को मुख्यमंत्री से मिलकर नो एंट्री लगाने की मांग की जाएगी। आंदोलन समिति का नाम 'नो एंट्री आंदोलन समिति, कोल्हान' रखा गया है। पदयात्रा में चाईबासा से सैकड़ों लोग रांची जाएंगे।संयोजक रमेश बालमूचू ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि पदयात्रा में सभी ग्रामीण शामिल हों। आंदोलनकारियों से आर्थिक सहयोग के...