सासाराम, जनवरी 3 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। नो इंट्री के दौरान बाजार क्षेत्र में बालू लदे हाइवा को जबरन पार कराने के क्रम में पुलिस और हाइवा चालक के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान चालान काटने वाली एचएचडी मशीन छीनने का प्रयास किया गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालक और बालू माफिया को पकड़ने की कोशिश की। तभी हाइवा चालक ने वाहन में आग लगाने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...