बक्सर, मार्च 26 -- परेशानी ट्रेनिंग कॉलेज के समीप से एनएच पर लग जा रही लंबी कतार वन वे हो जाने से हर समय बनी रहती है दुर्घटना की आशंका फोटो संख्या- 12, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव ट्रेनिंग कॉलेज के पास लगी ट्रकों की कतार। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। एनएच 120 पर सुबह से रात दस बजे तक नो इंट्री रहती है। नो इंट्री के कारण ट्रेनिंग कॉलेज से टेढ़की पुल के बीच ट्रकों की लंबी कतार से एनएच वन वे हो जा रहा है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है। डुमरांव शहर के बीच से होकर एनएच 120 गुजरती है। डेहरी से बालू लदे सैकड़ों ट्रकें यूपी की ओर जाते है। जिसके शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। अनुमंडल प्रशासन ने जाम से निजात के लिए सुबह से रात्रि दस बजे तक ट्रकों पर नो इंट्री लगा दी है। रोहतास और झारखंड से आने वाले ट्रकों के चालक ...