बक्सर, नवम्बर 12 -- सख्ती राजगोला से स्टेट बैंक रोड तक खड़ी बाइक पर भी हुई कार्रवाई ट्रकों के प्रवेश के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी डुमरांव, संवाद सूत्र। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए डुमरांव पुलिस ने बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक चालकों और शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर शिकंजा कसते हुए कुल 44 हजार का जुर्माना वसूला। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने खलवाइनार मार्ग पर जांच के दौरान आठ ट्रकों को रोका, जो नो एंट्री के समय शहर क्षेत्र में घुसते पाए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्येक ट्रक से पांच हजार रुपये के हिसाब से कुल 40 हजार का जुर्माना वसूला गया। पुलिस...