फतेहपुर, जनवरी 24 -- खागा। बीते दिनों नगर में लागू की गई वर्तमान व्यवस्था से नाखुश व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि शाम चार बजे से रात आठ बजे तक नो इन्ट्री के समय को परिवर्तित कर सुबह आठ से दस व दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक किया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगें भी रखी गईं। नो इंट्री के समय और सड़क हादसे में मृतक हुकुमचंद्र के आश्रित को मुआवजा दिलाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल( मिश्रा गुट) के प्रांतीय मंत्री प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अभिनीत कुमार को पाँच सूत्रीय ज्ञापन देकर मांग उठाई कि नो इंट्री का समय ग़लत है और इसे बदला जाए। साथ ही मुख्य तिराहा व चौराहा पर यातायात पुलिस की तैनाती, अवैध ई रिक्शा पर रोक, फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया जाए। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.