चंदौली, फरवरी 16 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी से नगर के ओर दो ट्रकें रविवार की दोपहर आने लगी। इस दौरान जाम की स्थिति हो गई। वही इसकी जानकारी होने पर सीओ अरूण कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचकर तत्काल दोनों ट्रकों को किनारे खड़ी कर दिए। इस क्रम में ट्रक चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री था, लेकिन चंधासी में तैनात सिपाही की लापरवाही के कारण दोनों ट्रकें नगर की ओर पहुंच गई थी। जिसके चलते यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.