नोवामुंडी में स्वस्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
चाईबासा, जून 25 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी प्रखंड के अधीन संचालित रुतागुटु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत विभिन्न सरकारी अस्पताल के स्वस्थ्यकर्मी मंगलवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्वस्थ्यकर्मियों के हड़ताल में जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।स्वस्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन बुधवार को नोवामुंडी कोल्हान हाटिंग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बरामदे पर तख्ती व बैनर लेकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल में शामिल स्वस्थ्यकर्मियों में नोवामुंडी प्रखंड के 35 एएनएम,जीएनएम,11 सीएचओ,अनुबंधकर्मी,सहिया के अलावा प्रखंड प्रशिक्षण संघ शामिल है। हड़ताल में शामिल एएनएम व जीएनएम से पूछताछ करने पर बताया गया उनकी जनवरी महीने से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.