चाईबासा, मार्च 10 -- जगन्नाथपुर । नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर झामुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज लागुरी ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल के नाम करीब 200 ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि जेटेया मोड़ से जेटेया तथा जेटेया से कोटगढ़ तक लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले करीब 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क जेटेया, बड़ापासेया, बुरुबोरता, पेटेता, पोखरपी समेत करीब दो दर्जन गांवों को ...