चाईबासा, अप्रैल 1 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के विभिन्न इलाके में चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार को आस्था का महापर्व मां मंगला ऊषा भक्ति भाव से मनाई गई। पुजारी सुबह से ही नहा धोकर पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा तैयार करने के लिए सहयोगियों को लेकर नदी घाट पर पहुंचे। घाटों पर प्रतिमा तैयार होने के बाद वहीं माता का शृंगार किया गया। किशोरियों व महिलाओं ने विभिन्न नदी घाटों से प्रतिमा लेकर बाहर आते ही समूचे वातावरण शंख ध्वनि से गूंजने लगा। देर शाम को माता की प्रतिमा मंडप पहुंचाए गए। इस बार नोवामुंडी के आजाद बस्ती स्थित मंडप के अलावा डुकासाई बस्ती,बालीझरन और सेंट्रल कैंप क्वाटर मे मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...