चाईबासा, मार्च 24 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी बाजार के निकट रविवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने आरओबी के नीचे खड़ी तीन छोटी वाहनों पर पथराव कर क्षत्तिग्रस्त कर दिया। वाहन मालिकों को सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी के अगले शीशे और ड्राइवर सीट के किनारे के शीशे टूटे हुए थे। स्कॉर्पियो मालिक तबरेज आलम ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली की उनकी गाड़ी के अगले शीशे और दाहिने किनारे के दरवाजे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। इस तरह की घटना अन्य दो वाहनों के साथ भी हुई है। नैनो गाड़ी के मालिक इमरान अंसारी ने बताया की उनकी गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ा गया है। वहीं सरफराज आलम की बलेनो के आगे का शीशा और ड्राइवर साइड के शीशा को तोड़ा गया है। भुक्तभोगियों ने बाजार के चौकीदार से पूछताछ की, तो पता चला की रात करीब एक स...