चाईबासा, फरवरी 25 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी थाने में पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा की अध्यक्षता में मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा ने बताया कि पुलिस की नजर विशेषकर स्पीड राइडिंग एवं हुडदंगियों पर रहेगी। किसी महिला से होली के बहाने छेड़कानी व छींटाकशी से परहेज करें। 27 फरवरी के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ाई से हेलमेट और गाड़ियों का पेपर जांच होगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर के सीढ़ियों के पास नशेड़ी और अपराधिक तत्वों का जमावड़ा होने की बात कही। साथ ही उन्होंने सड़क,ड्रेन मराम्मत की बात उठाई। बैठक में एएसआई अभिनय कुमार,सदर मुन्ना खान, नीलेश ठक्कर,रमेश अग्रवाल,राणा बोस,दीपू पान, फिरोज खान, बापी करूवा, एम जेड अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.