चाईबासा, जून 13 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज के चेयरमैन सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शुक्रवार को महाविद्यालय भवन एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में कोड़ा ने महाविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के सहयोग से बालिकाओं के लिए संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सिलाई के विभिन्न तरीकों, मशीनों के संचालन तथा उनसे संबंधित तकनीकी जानकारी ली। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को लेकर उनके विचार भी जाने।इसके यह भी प...