चाईबासा, अप्रैल 23 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में बुधवार को एनएसएस यूनिट के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक तापमान में वृद्धि दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इससे जलवायु में असमान्य रूप से परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग न करने की संकल्प लेने की बात कही। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जल जंगल जमीन एवं वायु को प्रदूषण से बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर आईक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर प्रो कुलजिंदर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में यह आदत डालना होगा कि प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। यह भी पढ़ें- पारसनाथ महाव...