चाईबासा, मई 20 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष प्रो. कुलजिंदर सिंह की अध्यक्षता में लिमिटेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एकेडमिक एंड रिसर्च विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने कहा कि शोध करते समय शोधार्थियों के विचार और विश्लेषण होने चाहिए। इसके लिए पूरी तरह एआई पर निर्भरता नहीं होनी चाहिए। एआई की जानकारी गलत भी हो सकती है। एआई एक सहायक उपकरण है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी के साथ करना चाहिए।प्रो. कुलजिंदर सिंह ने कहा कि आज के समय में एआई शिक्षा और शोध कार्यों में उपयोगी साबित हो रहा है, लेकिन विद्यार्थियों को अपनी मौलिक सोच, रचनात्मकता और अध्ययन क्षमता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक...