चाईबासा, मई 21 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक विकास का विचार नहीं, बल्कि शिक्षा, तकनीक, कृषि, उद्योग तथा युवाओं को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय अभियान है। विद्यार्थियों को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, कौशल विकास अपनाने तथा स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को लाल बहादुर शास्त्री की तरह स्वाभिमानी बनना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने घरों में छोटी-सी जगह में भी पौधे लगाने की...