चाईबासा, अप्रैल 12 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से बड़ाजामदा-गुवा मुख्य मार्ग स्थित सत्संग विहार मंदिर, बोकना में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह एवं शिक्षक भवानी कुमारी ने किया। 26 स्वयंसेवक मंदिर परिसर में समूह बनाकर मंदिर परिसर, मुख्य द्वार, परिक्रमा पथ तथा सड़क किनारे फैले कचरे की सफाई की। लगभग दो घंटे तक चले इस अभियान में प्लास्टिक बोतलें, पॉलीथिन, सूखे पत्ते एवं अन्य कचरे को एकत्र कर मंदिर परिसर से बाहर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने मंदिर जाने से पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र समाज और राष्ट्र की सेवा करना है। सत्संग विहार मंदिर केवल ...