चाईबासा, फरवरी 28 -- नोवामुंडी : टाटा स्टील के न्यू टाउनशिप कैंप के निकट शनिवार को तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो (संख्या-ओआर-04जी-9755) के धक्के से जोजो कैंप का बास्केट बॉल खिलाड़ी निखिल रोहित करूवा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद स्कॉर्पियो जोजो कैंप की ओर भागने में कामयाब रहा। घायल रोहित के पैरों में गंभीर चोट लगी है। जोजो कैंप के निखिल रोहित करूवा के पिता राकेश करूवा ने बताया कि उनके बेटा प्रत्येक दिन बास्केट बॉल खेलने के लिये जोजो कैंप से पैदल चलकर संग्रामसाई स्थित बास्केट बॉल ग्राउंड जाता है। ग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद शाम को घर लौटता है। घटना के पहले भी खेलने के लिये घर से निकला था। बताया कि स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। सभी कम ...