चाईबासा, फरवरी 27 -- नोवामुंडी, संवाददाता : नोवामुंडी टाटा स्टील माइंस में गुरुवार को टाटा स्टील ओएमक्यू डिविजन के जेनरल मैनेजर देवाशीष जेना व मजदूर यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यालय के बाहर बने जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संजय दास ने कहा कि गुरुवार से नवनिर्मित कार्यालय में यूनियन के सभी पदाधिकारी बैठकर मजदूर हित में कार्य शुरू करेंगे। बताया कि टाटा प्रबंधन एवं कामगारों के बीच सामंजस्य स्थापित करना यूनियन का मुख्य उद्देश्य है। मोदी गेट के निकट नवनिर्मित दो मंजिला कार्यालय भवन में यूनियन अध्यक्ष और जेनरल सेक्रेटरी के लिये दो अलग-अलग कक्ष बने हैं। कार्यालय में एक रीडिंग रूम, एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हाल, रिकॉर्ड रूम,...