चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखण्ड अंतर्गत गिट्टी क्रशर खदान का लीज समाप्त होने पर चार गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त ग्राम सभा आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले किया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने किया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गिट्टी क्रशर खदान खुलने से कुछ लोगों को ही मजदूरी का काम दिया जा रहा है। निर्धारित मजदूरी और पीएफ के साथ अन्य सुविधा नहीं मिल रहा है। इससे जमीन बर्बाद हो गया है। खदान का ब्लास्टिंग से घरों में दरारें आई गई हैं। पर्यावरण पूरी तरह से सफेद चादर हो गया है। जंगल उजड़ गया है। गांव का कृषि जमीन बर्बाद हो गया है। कम्पनी का लीज समाप्त हो गया है, उसके बाद भी ब्लास्टिंग किया जा रहा है और गिट्टी की आपूर्ति की जा रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि आदिवासी विक...