चाईबासा, मार्च 9 -- नोवामुंडी : टाटा स्टील की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री छुटनी महतो शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग के साथ हुई। टाटा स्टील एचआर विभाग हेड चंदन साहू ने स्वागत भाषण देकर कंपनी की रूपरेखा से अतिथियों को अवगत कराया मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि अशिक्षित होने के बावजूद उन्होंने समाज में व्याप्त डायन प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष के दौरान उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। परिवार से भी अलग होना पड़ा। कहा कि कोई भी पीड़ित महिला उनसे संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है। विशिष्ट अतिथि डॉ सुनीता कुमारी, कोल्हान विश्वविद्यालय की विभा...