चाईबासा, अप्रैल 12 -- नोवामुंडी, संवाददाता। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल चाईबासा द्वारा सरबिल गांव में चलाये जा रहे कार्य योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान बताया गया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जाता है। इस तरह से कार्यस्थल पर साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इसी विरोध में रविवार को संवेदक राजीव बेदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यस्थल पर साइन बोर्ड लगाने, न्यूनतम व बकाया मजदूरी देने की मांग की गई। इसी तरह डीएमएफटी फंड से जो निर्माण किया जा रहा है, उसमें भी न्यूनतम मजदूरी 503 रुपये भुगतान के लिए मास्टर रोल में मजदूरों से जबरन साइन कराया गया है, जबकि मजदूरों को 300 से 3...