अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि अभिनेत्री नोरा फतेही अश्लील डांस कर समाज में गलत संदेश दे रही हैं। इस तरह के गाने लिखने वालों व सामग्री को पास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सेंसर बोर्ड आखिर बैठ कर क्या कर रहा है। सेंसर बोर्ड को भंग कर कार्रवाई करनी चाहिए। नोरा फतेही को शोहरत भारत से मिली है। इनको कनाडा वापस भेज देना चाहिए। नोरा के गाने को परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान शुक्रवार को अलीगढ़ विकास भवन में नवरात्र पर कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। सरकारी योजनाओं के तहत महिलाओं की गोदभराई कराई और उनको योजनाओं का लाभ दिया। प्रेस कांफ्रेंस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि ...