नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शांतिनिकेतन में मिहिर और नोयोना की शादी की तैयारियां चल रही हैं। तुलसी ने नोयोना की हालत देखते हुए मिहिर और नोयोना की शादी का फैसला लिया है। हालांकि, सामने आ गया है कि मिहिर से शादी करने के लिए नोयोना ने ब्लड कैंसर वाला झूठ बोला है। उसे ब्लड कैंसर नहीं है और वो सिर्फ तुलसी को बेवकूफ बना रही है।नोयोना ने तुलसी से बोला बड़ा झूठ बीते एपिसोड में देखने को मिला कि नोयोना खास रही होती है कि तभी मुन्नी वहां आ जाती है। वो नोयोना से पूछती है कि उसकी नर्स कहां है। नोयोना कहती है कि वो वॉशरूम में है। इसके बाद मुन्नी उसे दवाई देती है। मुन्नी उसे दवाई देकर वहां से चली जाती है, मुन्नी के जाते ही नोयोना वो दवाइयां मुंह से बाहर निकालती है और...