स्टॉकहोम, अक्टूबर 6 -- मैरी ई. ब्रंको, फ्रेड राम्सडेल और डॉ. शिमोन सकागुची को पेरीफेरल इम्युनिटी से संबंधित अपनी खोजों के लिए 2025 के लिए मेडिसिन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई है। तीनों को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 1.2 मिलियन डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी। 64 वर्षीय ब्रंको सिएटल में इंस्टीट्यूट फॉर सिस्टम्स बायोलॉजी में वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक हैं। वहीं 64 वर्षीय रामसडेल सैन फ्रांसिस्को में सोनोमा बायोथेरेप्यूटिक्स के लिए एक वैज्ञानिक सलाहकार हैं। इसके अलावा 74 वर्षीय सकागुची, जापान के ओसाका विश्वविद्यालय में इम्यूनोलॉजी फ्रंटियर रिसर्च सेंटर में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं। इन नोबेल विजेताओं ने एक नए तरीके से पता लगाया है कि शरीर इम्युन सिस्टम को कैसे चेक में रखता है। पुरस्कारों की घोषणा के ...