नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- ईरान और अमेरिका के बीच हुई हालिया जंग को रुकवाने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान की तरफ से अब एक ऐसी मांग आई है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सीजफायर होने के अगले दिन ही भले ही इसके टूटने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन पाकिस्तान में इस सीजफायर के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग उठी है। यह मांग पाकिस्तान की मीडिया और वहां की कुछ संस्थाओं ने उठाई है, जिसका मजाक बनना तय माना जा रहा है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा की थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने 10 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया है, जो बातचीत के लिए एक मजबूत आधार बन सकता है और उम्मीद जताई कि दो हफ्तों के भीतर कोई अंतिम समझौता हो सकता है। अब कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और प...