नोबल सीसी ने डायमंड सीसी को 43 रन से हराया
जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए जेएससीए जमशेदपुर 'ए' डिवीजन टी20 लीग मैच में नोबल सीसी ने डायमंड सीसी को 43 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के बाद डायमंड सीसी ने नोबल को 18 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन पर रोका, जिसमें अमन सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। डायमंड की ओर से प्रभजोत सिंह ने 4 विकेट लिए। जवाब में डायमंड सीसी की टीम 17.1 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। संजय कुमार ने 15 रन बनाए। नोबल सीसी के जयदेव राजवंश ने 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच रहे। मैच का परिणाम नोबल सीसी की 43 रन से जीत रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.