दुमका, जून 10 -- हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट अंतर्गत नोनीगांव में मंगलवार रात छिनतई की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार से करीब 1 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण छीन लिए और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार विनोद ज्वेलर्स के मालिक विनोद कुमार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

घटना का विवरण नोनीगांव के पास एक व्यक्ति ने बाइक के सामने खड़े होकर रास्ता रोक दिया। बाइक रोकते ही आरोपी ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली और सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले से विनोद कुमार को अंधेरा छा गया। इसी दौरान घात लगाए दूसरे बदमाश पहुंचे और उनके पास रखे जेवर की थैली छीन ली।

जेवर की कीमत विनोद कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार 5 लोग थे। थैली में ग्राहकों और दुकान के करीब 1 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात थे। लूट के बाद सभी बदमाश द सेकंड होम ...