बक्सर, मार्च 6 -- कार्रवाई नोनियापुरा गांव में बुधवार को घटी मारपीट की घटना दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया नामजद केस कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से दो लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीक के एक क्लीनिक में इलाज करवाया गया। एक पक्ष ने सैलून में दाढ़ी बनाने को लेकर उपजा विवाद बताया तो दूसरे पक्ष ने चिकेन पहले लेने को विवाद बताया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। एक ने 02, जबकि दूसरे ने 03 सहित कुल 05 लोगों को अभियुक्त बनाया है। एक पक्ष के योगेन्द्र ठाकुर का आरोप है कि घटना के समय वह अपने सैलून में ग्राहक का दाढ़ी बना रहा था। तभी, गंगासागर कुमार व सुकर कुमार ना...