देवरिया, मार्च 18 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से लगातार क्षेत्र में बेहतर सड़कों का जाल बिछ रहा है। मंगलवार को नोनापार से भटनी तक बनने वाले टूलेन मार्ग का शिलान्यास किया गया। 18 करोड़ 29 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। शिलान्यास कार्यक्रम नोनापार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाजपा नेता विजय दुबे, गिरधारी तिवारी, चेयरमैन विजय कुमार गुप्त तथा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र ने इसका शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन के साथ जेसीबी का भी पूजन किया गया। यह सड़क भटनी से नोनापार होते हुए प्यासी, सलेमपुर को सीधे जोड़ेगी। सलेमपुर से नोनापार तक टूलेन सड़क का शिलान्यास भी दो दिन पहले किया गया था। इसके साथ ही नगर के पक्के पुल से रामलीला मैदान तक बनकर तैयार हुए टूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.