देवरिया, मई 9 -- भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। नोनापार गांव में रेलवे स्टेशन से ढाले तक जाने वाला मार्ग शनिवार से बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग द्वारा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के कारण इस रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि बायपास मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य चलने के कारण स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि भाटपाररानी क्षेत्र के लोग भी इसी रास्ते का उपयोग कर रहे थे। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मार्ग के बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।नोनापार, यह भी पढ़ें- पुल पर आवागमन बंद, इलाके की रूकी विकास की रफ्तारास को मिली थी रफ्तार संवरेजी, बड़का गांव, फुलवरिया टोला, सिंगहीडीह, देवघाट, उसका समेत कई ग...