भागलपुर, मई 24 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नोनसर गांव में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी उमेश मांझी ने थाना में आवेदन देकर 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है कि 22 मई की संध्या करीब साढे सात बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही नामजद आरोपी अचानक उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- नोनसर में घर में घुसकर मारपीट, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज उनकी पुत्रवधू के साथ भी आरोपियों ने ...