लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय। तेतरहट थाना क्षेत्र के नोनगढ़ गांव में बुधवार को मामूली विवाद में वृद्ध को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान नोननगढ़ निवासी स्व बलराम प्रसाद के 61वर्षीय पुत्र सुनील कुमार साव के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...