नोडल संकुल शिक्षक शिवमंगल सिंह को एडूलीडर्स सम्मान
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- चपुन्ना, संवाददाता। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह को प्रतिष्ठित एडूलीडर्स सम्मान से सम्मानित किया गया। मथुरा स्थित कुलाधिपति कृष्ण मोहन विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों की संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ऊर्जावान, स्वप्रेरित और सेवाभावी शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाता है। विद्यालय में शैक्षिक नवाचार, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए शिवमंगल सिंह का चयन किया गया। सम्मान मिलने पर शिवमंगल सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। यह भी पढ़ें- मंजू रानी को मिला एड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.