नवादा, अप्रैल 5 -- नवादा, निज प्रतिनिधि शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार कोसमीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फाइनेंशियल एंड डिजिटल लिटरेसी (वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता) तथा कॅरियर गाइड एंड काउंसलिंग विषय पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का आयोजन एपीओ अर्चना कुमारी की देखरेख में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 50 नोडल शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. ममता शर्मा और अंशु माला ने शिक्षकों को तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी दी। डॉ. ममता शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान अत्यंत प्रभावी और महती भूमिका निभाते हुए विषय की बारीकियों को स्पष्ट किया। पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि गौरव ठाकुर ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों ...