लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक बनाने और सही कैरियर चयन में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से बिहार शिक्षा परियोजना के तहत नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) नीलम राज तथा डायट प्राचार्या वंदना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सामने सही कैरियर का चयन एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोज...