संभल, जनवरी 29 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के कस्बा सौंधन में संचालित दो झोलाछापों के अस्पताल को नोडल अधिकारी ने शिकायत मिलने पर मौके पर संचालित अस्पतालों को सील कर दिया। पंवासा विकास खंड के सौंधन कस्बे में नोडल अधिकारी मनोज चौधरी शिकायत मिलने पर बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों संचालकों से संबंधित दस्तावेज मांगे। जिन्हें वह नहीं दिखा पाए। जिसके चलते नोडल अधिकारी ने कॉलेज के बराबर में संचालित शिवा अस्पताल और आदमपुर रोड स्थित जनता हेल्थ केयर को सील कर दिया। वहीं मनोज चौधरी ने बताया कि झोलाछापो द्वारा संचालित किया जा रहे अस्पतालों की शिकायत मिली थी। जहां मौके पर पहुंचकर संबंधित दस्तावेज मांगे गए जिन्हें संचालक नहीं दिखा पाए जिसके चलते दोनों अस्पतालों को सील किया कर दिया गया है। और आगे की संबंधित कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...