कानपुर, दिसम्बर 23 -- जिले में सरकारी एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के संचालन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एंबुलेंस चालक और ईएमटी झूठी कॉल दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब एंबुलेंस सेवा के नोडल अफसर और डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य सचान ने मेडिकल कॉलेज और अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पांच एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया, तो शुरुआती जांच में ही छह कॉल पूरी तरह फर्जी पाई गईं। कागजों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना दिखाया गया था, जबकि असलियत में ऐसी कोई सेवा दी ही नहीं गई थी। इस गंभीर मामले को देखते हुए डिप्टी सीएमओ ने प्रोग्राम मैनेजर को कड़ी कार्रवाई करने और दोषी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए अब जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.