पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलसंडा के सभागार में ब्लॉक के 220 स्कूलों के नोडल अध्यापको को तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल का प्रशिक्षण का समापन हो गया। समापन अवसर पर नोडल शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने प्रशिक्षण में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लर्निंग गैप के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक अपने दायित्व का भलीभांति निर्वहन करें। प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को धरातल पर उतारें, तभी प्रशिक्षण की सार्थकता साबित होगी। प्रशिक्षण में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लर्निंग गैप को दूर करने के लिए विभिन्न विधियों को बताया गया।प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों तथा विचार विमर्श के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ शिव शंकर मौर्य ने बताया कि यह प्रशिक्षण सात मार्च से दो चरणों में चार बैचों में संपन्न कराया गया। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.