नोडल अधिकारी विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं
प्रयागराज, अगस्त 21 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नामित नोडल अधिकारियों की ओर से विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी विद्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पठन-पाठन की स्थिति और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लें। किसी विद्यालय में कमी या समस्या सामने आने पर उसे यथासंभव तत्काल दूर कराते हुए अवगत कराएं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाए। डीएम ने विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ खेल-कूद प्रतियोगिताएं, संवाद कार्यक्रम, पेंटिंग और अन्य नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.